Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर बवाल के बाद हाई अलर्ट:एडीजी-डीआईजी गांव पहुंचे, फास्ट ट्रैक में सुनवाई की मांग; 46 नामजद समेत 200 पर केस

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में 22 अप्रैल को हुई पत्थरबाजी और बवाल के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मार्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने गांव पहुंचकर पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मुलाकात की। परिवार ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। एडीजी ने अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सियाराम विश्वकर्मा के घर पहुंचा था। इसी दौरान नेताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे हालात बिगड़ गए। 46 नामजद समेत 200 अज्ञात पर मुकदमा घटना के बाद पुलिस ने 46 नामजद सपा नेताओं सहित करीब 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में सदर विधायक जय किशन साहू, जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई एडीजी ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अफवाह फैलाने, कानून हाथ में लेने और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों को जल्द न्याय के दायरे में लाया जाएगा। अखिलेश यादव के दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 29 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे का प्रोटोकॉल जारी होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। संभावित भीड़ और विरोध को देखते हुए गांव और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। निशा विश्वकर्मा केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार वहीं 15 अप्रैल को निशा विश्वकर्मा की नदी में डूबने से हुई मौत के मामले में भी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस केस की जांच भी जारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तालाब में डूबकर बच्चों की मौत पर शासन की सहायता:परिवार को 12 लाख रुपये मुआवजा, एक ही परिवार के तीन मासूमों की गई थी जान
    Next Article
    सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग:बस्ती में युवती के पैसे न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment