Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक:टॉप-10 अपराधियों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी सर्किल क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडा एवं माफिया तत्वों सहित अन्य संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में थाना क्षेत्रों में घटित विभिन्न अपराधों, लंबित मामलों और सक्रिय अपराधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सुरक्षा व्यवस्था और साक्ष्य संकलन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने, उन्हें कंट्रोल रूम से लिंक करने और प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए। 'ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र' अभियान की प्रगति की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके अलावा, पुलिस बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने, नियमित जनसुनवाई करने, पुलिस पेंशनरों की बैठक आयोजित करने और आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक में सरकारी स्कूल की किताबें मिली:जांच के बाद दो अनुचर निलंबित, तीन की संविदा समाप्त
    Next Article
    इवनिंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूटी:बाइक सवार 2 बदमाश झपट्‌टा मारकर भागे, CCTV खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment