Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर कटरिया केस: बीजेपी सांसद ने सीएम को लिखा पत्र:अखिलेश यादव के दौरे से पहले सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई

    3 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में 15 अप्रैल को किशोरी निशा विश्वकर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। 29 अप्रैल को प्रस्तावित अखिलेश यादव के दौरे से पहले इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पूरा जिला पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और प्रशासन की कार्रवाई संतोषजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल इस संवेदनशील मामले में “राजनीतिक रोटी सेकने” की कोशिश कर रहे हैं, जिससे माहौल बिगड़ रहा है। सपा प्रतिनिधिमंडल पर लगाए गंभीर आरोप डॉ. बलवंत ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनका प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा तो हालात बिगड़े और पथराव जैसी घटना हुई। उन्होंने दावा किया कि यह स्वतःस्फूर्त नहीं था, बल्कि इसके पीछे पार्टी नेतृत्व की भूमिका रही है। बीजेपी सांसद ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वे कार्यकर्ताओं को उकसाने वाले बयान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे समय में संवेदना प्रकट करना ज्यादा जरूरी है, न कि राजनीतिक बयानबाजी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला उन्होंने दावा किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण डूबना बताया गया है और पीड़ित परिवार भी पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है। ऐसे में घटना को अलग रंग देना गलत है। डॉ. संगीता बलवंत ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के सोशल मीडिया बयानों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनिंदा घटनाओं पर ही सक्रिय होता है, जबकि अन्य मामलों में चुप्पी साध लेता है। कानून-व्यवस्था पर सरकार का बचाव बीजेपी सांसद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की सक्रियता के कारण ही कार्रवाई संभव हो सकी। सीएम को पत्र, माहौल बिगड़ने की आशंका जताई उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आशंका जताई है कि 29 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे के दौरान फिर से माहौल बिगड़ सकता है। साथ ही अपील की कि इस घटना को राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय दृष्टि से देखा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छत से फेंककर हत्या करने के आरोपी की जमानत खारिज:नोएडा का मामला, सीसीटीवी सामने आया तो कोर्ट ने राहत नहीं दी
    Next Article
    Bhooth Bangla BO Collection: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 9 दिन में 100 करोड़ पार, आज 15 करोड़ तक की रफ्तार की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment