Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 11 इंस्पेक्टर और SI का तबादला:एसपी ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए किया फेरबदल, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को भुड़कुड़ा भेजा गया

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 11 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों में धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक सादात से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा बनाया गया है। निरीक्षक पन्ने लाल यादव को I.G.R.S. सेल/शिकायत प्रकोष्ठ/विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक सादात नियुक्त किया गया है। निरीक्षक श्याम जी यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा से हटाकर I.G.R.S. सेल/शिकायत प्रकोष्ठ/विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप को थाना सैदपुर से प्रभारी थाना मुहम्मदाबाद और निरीक्षक राजेश कुमार को थाना मुहम्मदाबाद से प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार पाठक को थानाध्यक्ष नोनहरा से थानाध्यक्ष करण्डा बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह को चुनाव सेल से मांझा थाना रामपुर भेजा गया है। अन्य उपनिरीक्षक तबादलों में विवेक कुमार तिवारी को थाना रामपुर मांझा से थानाध्यक्ष नोनहरा, अशोक कुमार गुप्ता को थानाध्यक्ष करण्डा से प्रॉपर्टी सीजर प्रकोष्ठ, सलाहुद्दीन को थाना कोतवाली से थाना बहरियाबाद और लक्ष्मण यादव को चौकी प्रभारी जिला जेल कोतवाली से थाना शादियाबाद में तैनात किया गया है। इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीएमए लीग, पांच टीमों ने जीते अपने मुकाबले:भारत क्लब, चित्रा एकेडमी, कैंपस आईआईटी, ओलंपिक क्लब, ग्रेजुएट क्लब विजयी रहे
    Next Article
    मेरे जनाजे पर सबको आना है...लिखकर युवती ने दी जान:पिता ने युवक पर दर्ज कराया केस, कहा- शादी के लिए रुपए मांगे जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment