Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 1857 के शहीद नीलांबर-पीतांबर को श्रद्धांजलि:शहादत दिवस पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठी

    9 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के सरजू पांडेय पार्क में शनिवार को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के शहीद नीलांबर खरवार और पीतांबर खरवार को श्रद्धांजलि दी गई। उनके शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे और उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने 1857 की क्रांति में उनके बलिदान को प्रेरणादायी बताया। उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनपद में नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा स्थापित करने, एकलव्य विद्यालय खोलने और जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांगें प्रमुख थीं। प्रदेश महासचिव कुंदन खरवार ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर खरवार स्वतंत्रता आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सरकार से किसी प्रमुख चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर उचित सम्मान देने की मांग की। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष शंभू कुशवाहा और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि इन वीरों की आदिवासी, दलित और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके विचारों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव, राजेश उपाध्याय, केशनाथ मौर्य, प्रमोद कुशवाहा, दिनेश खरवार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से रेप का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार:मां ने दर्ज कराई थी FIR, पुलिस ने भेजा जेल
    Next Article
    चाचा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की:कानपुर में शोर मचाने पर भागा, शिकायत के बाद जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment