Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में अब 10 अप्रैल को सुनवाई:हाईकोर्ट ने कहा-सभी पक्ष अपना जवाब दाखिल करें ताकि बहस हो सके

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि - शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट अब 10 अप्रैल को दोपहर दो बजे सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ ने 'नो एडवर्स आर्डर' के आग्रह के चलते मामला स्थगित कर दिया। नो एडवर्स आर्डर का आग्रह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से किया गया था। नो एडवर्स आर्डर में वकीलों की अनुपस्थिति के कारण प्रतिकूल आदेश नहीं दिया जाता‌। वाद संख्या नौ में अधिवक्ता सौरभ तिवारी के अनुसार अदालत ने यह भी कहा है कि सभी आवेदन एक-एक कर निपटाए जाएंगे। विरोधी पक्ष रजिस्ट्री के सामने अगली तारीख से आपत्तियां दर्ज करा सकता है। बता दें कि मंदिर पक्ष की तरफ से दायर याचिकाओं में शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और विवादित भूमि पर अधिकार की मांग की गई है। इस मांग के साथ कुल 18 सिविल वाद लंबित हैं, इनमें 15 को एकीकृत किया गया है। मस्जिद पक्ष ने सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत आवेदन देकर सभी समेकित मुकदमों की आगे की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है। भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव सहित अन्य सिविल वादो पर अधिवक्ता हरिशंकर जैन व विपक्षी अधिवक्ता तसनीमा अहमदी आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर से आजमगढ़ घटना को अंजाम देने आ रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली
    Next Article
    ईरान में Ground Invasion की तैयारी? अमेरिका सेंट्रल कमांड का दावा, करीब 3,500 सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment