Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में बेकाबू बाइक की टक्कर से युवक की मौत:मरदह में पत्नी के साथ लौटते समय हादसा, चालक गिरफ्तार

    6 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में गजपतपुर निवासी हरिकेश राम की मौत हो गई। यह घटना 9 अप्रैल 2026 की रात को हुई, जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, हरिकेश राम अपनी पत्नी के साथ बाजार से ठेला लेकर घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे रास्ते में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल हरिकेश राम को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए बीरनो ले जाया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया। वहां के डॉक्टरों ने भी बेहतर इलाज के लिए उन्हें बनारस ले जाने की सलाह दी।परिजन हरिकेश राम को बनारस ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी रात करीब 3 बजे गजपतपुर गांव में उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी मोटरसाइकिल को भी थाने में जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 80-लाख की डकैती, कृषि-फर्म का कर्मचारी बना निशाना:नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, गुजरात की है कंपनी
    Next Article
    150 साल पुरानी थी किनारी बाजार में गिरी बिल्डिंग:चपेट में आई एक दुकान, दूसरी में दरार; लोग बोले- लापरवाही से हादसा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment