Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 36वीं राज्य महिला बास्केटबॉल चैम्पियनशिप शुरू:15 जिलों की 300 खिलाड़ी लेंगी हिस्सा, साइकिल रैली से प्रचार

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज के गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल, शांतिपुरम परिसर में 36वीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता शनिवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता के प्रचार और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को एक साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैम्पियनशिप में प्रदेश के 15 जिलों से लगभग 300 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इनमें गाजियाबाद, बरेली, बिजनौर, बीएलडब्ल्यू, मेरठ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, बुलंदशहर, प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट, प्रतापगढ़ और अलीगढ़ की टीमें शामिल हैं। यह साइकिल रैली शांतिपुरम के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को इस खेल आयोजन के प्रति जागरूक करना और महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय के प्रबंधक और पूर्व डीआईजी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि खेल बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिव शंकर, उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आरएस वेदी, विद्यालय के निदेशक वीरेन्द्र सिंह, सह-निदेशक ऋतिज विक्रम सिंह, प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा और संस्थापिका प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    37वीं वाहिनी पीएसी ने जीती गोल्डन हैट्रिक:राहुल राकेश और अजय पाल ने जीते स्वर्ण पदक
    Next Article
    सजेती में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत:मेहरअलीपुर गांव में गेहूं लेकर लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment