Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में चैत्र नवरात्रि: पहले दिन कड़ी सुरक्षा:मंदिरों से लेकर स्टेशन और बस अड्डों तक पुलिस अलर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने मंदिरों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने स्वयं शहर के विभिन्न इलाकों, निजी बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर भारी फोर्स के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी प्रमुख देवी मंदिरों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर भी निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या खतरा न हो। पुलिस टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-पाठ करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध स्थिति या गड़बड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन कर सकुशल अपने घर लौटें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया:व्यवस्थाएं परखीं, कमियों पर दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment