Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में गुरुवार को 30 वर्षीय ओमवीर (पुत्र अमर सिंह) का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जलेसर ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। थाना जलेसर प्रभारी संजय सिंह राघव ने बताया कि मृतक ओमवीर का अपनी पत्नी से पिछले दो दिनों से झगड़ा चल रहा था। गुरुवार को कथित तौर पर फिर मारपीट हुई, जिसके बाद पत्नी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसी बात से नाराज होकर ओमवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप के बाद बच्ची की हत्या, लाश खेत में दफनाई:कानपुर में आरोपी बोला- साहब, नशे में गलती हो गई, मारना नहीं चाहता था
    Next Article
    गाजीपुर में चैत्र नवरात्रि: पहले दिन कड़ी सुरक्षा:मंदिरों से लेकर स्टेशन और बस अड्डों तक पुलिस अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment