Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में होली का उत्साह, बाजार गुलजार:रंग-पिचकारियों की बिक्री तेज, आधी रात होगी होलिका दहन

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में होली पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उत्साह देखा जा रहा है। प्रमुख बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोग रंग-गुलाल, अबीर, हर्बल कलर, रंग-बिरंगी पिचकारियां और आकर्षक मुखौटों की खरीदारी कर रहे हैं। पहले देखिए 4 तस्वीरें… व्यापारियों के मुताबिक, इस बार पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल (हर्बल) रंगों की मांग में भी वृद्धि हुई है। बाजारों में सुपरहीरो, कार्टून और पारंपरिक किरदारों वाले मुखौटे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गाजीपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज मध्यरात्रि 12:50 बजे होलिका दहन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न मोहल्लों में होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के मिश्रा बाजार में होलिका दहन के लिए विशेष सजावट की गई है। यहां पौराणिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में शिया समुदाय का प्रदर्शन:अमेरिका, इजरायल और यूएई के खिलाफ सड़क पर लगाए पोस्टर
    Next Article
    रामपुर में मोबाइल टावर चोरी का खुलासा:दो सगे भाई गिरफ्तार, कबाड़ी की दुकान से बरामद किए उपकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment