Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में मोबाइल टावर चोरी का खुलासा:दो सगे भाई गिरफ्तार, कबाड़ी की दुकान से बरामद किए उपकरण

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए टावर के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान और इमरान पुत्र मुश्ताक के रूप में हुई है, जो गंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों सगे भाइयों को सोमवार दोपहर करीब 3 बजे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि यह मामला 25 फरवरी 2026 को जीटीएल कंपनी के टेक्नीशियन चंद्रिका प्रसाद पुत्र कमला प्रसाद द्वारा दर्ज कराई गई एक ऑनलाइन शिकायत से संबंधित है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि बरेली गेट स्थित मोहल्ला जहारुद्दीन में नसरीन जहां के मकान पर GTL Infrastructure Limited का एक मोबाइल टावर (साइट आईडी UPW/GBT/K/10416) लगा हुआ था। टेक्नीशियन ने 2 फरवरी 2026 को निरीक्षण के दौरान पाया कि टावर का 50 मीटर स्ट्रक्चर, शेल्टर और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण मौके पर मौजूद नहीं थे। इसकी सूचना तुरंत कंपनी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्धों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान एक कबाड़ी की दुकान से बरामद किया गया। टेक्नीशियन चंद्रिका प्रसाद ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि टावर पहले से रनिंग स्थिति में नहीं था और इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट के अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही चोरों ने टावर के अधिकांश हिस्से चोरी कर लिए। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में होली का उत्साह, बाजार गुलजार:रंग-पिचकारियों की बिक्री तेज, आधी रात होगी होलिका दहन
    Next Article
    लखनऊ में होलिका दहन शुरू:मनकामेश्वर मंदिर महंत ने चढ़ाए फूल, गोमती नगर में सबसे पहले पूजन हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment