Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में जनगणना-2027 की तैयारी तेज:स्व-गणना 7 मई से शुरू, पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) दिनेश कुमार ने बताया कि नागरिकों को 7 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का अवसर मिलेगा, जिसमें वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के बाद, 22 मई से 20 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर दर्ज किए गए विवरणों का सत्यापन करेंगे और मकानों की सूची तैयार करेंगे। यह जनगणना का पहला चरण होगा। इस जनगणना में कुल 33 सवालों के माध्यम से विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए संचालित होगी। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और सत्यापन किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या और जातीय विवरण दर्ज किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके स्व-गणना करने वाले नागरिकों को फॉर्म भरने के बाद 11 अंकों की स्व-गणना आईडी (SEID) प्राप्त होगी। सत्यापन के समय प्रगणक को यह आईडी दिखाना अनिवार्य होगा। जनगणना से पहले, 16 अप्रैल से 7 मई 2026 तक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। एडीएम के अनुसार, इस कार्य के लिए लगभग 8062 कर्मियों को लगाया गया है, जिनमें कुछ आरक्षित कर्मचारी भी शामिल हैं। राजस्व ग्रामों के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्धारित नियमों के तहत जनगणना कराई जाएगी। इसका उद्देश्य प्रक्रिया को तेज, सटीक और पारदर्शी बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ‘भूलेख पोर्टल’ लॉन्च:अब जमीन के रिकॉर्ड घर बैठे ऑनलाइन मिलेंगे; 898 ग्राम के 11,049 रिकॉर्ड हुआ डिजिटल
    Next Article
    'आधी आबादी का अधिकार रोका क्यों? जवाब दो':लखनऊ में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ होर्डिंग लगीं, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment