Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में SBI बैंक में जालसाजी की कोशिश:आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया, मैनेजर पर मामला दबाने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर के मिश्र बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा में सोमवार को जालसाजी का एक मामला सामने आया। बैंक कर्मचारियों ने एक युवक को दूसरे ग्राहक के खाते से फर्जी तरीके से पैसे निकालने का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहले भी इसी शाखा से एक ग्राहक के खाते से 1.02 लाख रुपये की अवैध निकासी कर चुका है। बैंक कर्मचारियों को लेनदेन के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों और हस्ताक्षर में संदेह हुआ। सत्यापन के बाद मामला संदिग्ध लगने पर युवक को रोककर पूछताछ की गई। जांच में उसकी पहचान पूर्व में हुई धोखाधड़ी की घटना से भी जुड़ी पाई गई। कर्मचारियों का दावा है कि पहले हुई 1.02 लाख रुपये की निकासी की भरपाई शाखा स्तर पर ही कर दी गई थी। सूत्रों के अनुसार, पिछली घटना के समय बैंक की प्रतिष्ठा बचाने के लिए कर्मचारियों ने कथित तौर पर अपनी सैलरी से राशि जमा कर मामले को आंतरिक स्तर पर निपटाया था। इस बार भी आरोपी के पकड़े जाने के बाद शाखा प्रबंधन द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी गई। आरोप है कि बैंक मैनेजर ने इस मामले को भी आपसी समझौते के जरिए सुलझाने का प्रयास किया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही। हालांकि, देर शाम तक मौके पर पुलिस के पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी। इस घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्राहकों में भी अपनी जमा पूंजी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि उन्हें बैंक या किसी अन्य पक्ष की ओर से इस घटना के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बनास डेयरी और कृषि विवि के बीच एमओयू:वैज्ञानिकों को डेयरी क्षेत्र में जानकारी मिलेगी, पशुपालकों-किसानों को लाभ होगा
    Next Article
    आवासीय भूखंड पर मोबाइल टावर का विरोध:कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से निर्माण रोकने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment