Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में शिक्षकों ने निकाली मशाल रैली:टेट अनिवार्यता खत्म करने की मांग, सरकार से अध्यादेश की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में सोमवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। यह प्रदर्शन महुआबाग स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर सरजू पांडेय पार्क कचहरी तक पैदल मार्च के रूप में पहुंचा। जुलूस का मुख्य उद्देश्य सरकार पर दबाव बनाना और वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग करना था। शिक्षकों का कहना है कि यह नियम पुरानी नियुक्तियों पर लागू करना अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण है। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2010 में लागू किया गया टेट नियम नई नियुक्तियों के लिए उचित है। हालांकि, इसे पहले से कार्यरत शिक्षकों पर लागू करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने तर्क दिया कि जब इन शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, तब टेट जैसी कोई अनिवार्यता नहीं थी। ऐसे में सेवा के अंतिम चरण में यह शर्त थोपना अनुचित है। शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि वह अध्यादेश लाकर इस नियम में संशोधन करे और पुराने शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से छूट प्रदान करे। इस विरोध प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, अटेवा, टीएससीटी, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन और शिक्षा मित्र संघ सहित कई शिक्षक संगठनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जयप्रकाश पांडेय, अनिल पांडेय, सरफराज खान, जगदीश प्रसाद, कुलवीर आनंद, अभिषेक गौरव और मानवेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार इस मुद्दे पर कोई निष्पक्ष निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर सुपर क्रिकेट लीग: स्ट्रिकर्स, ग्रेडियस फाइनल में:15 अप्रैल को पवन पुरी स्टेडियम में होगा खिताबी मुकाबला
    Next Article
    IPL में हैदराबाद vs राजस्थान-ईशान की 30 बॉल पर फिफ्टी:11 ओवर में सनराइजर्स का स्कोर 110/2; हेड 18, अभिषेक जीरो पर आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment