Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:निर्माणाधीन सड़क पर गड्ढे से बचने के दौरान बिगड़ा संतुलन; कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    गाजीपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर शनिवार की रात में ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, ट्रेलर को भी हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करके निर्माण किया जा रहा है, जिसके वजह से बाइक सवार की मौत हुई है। गड्ढा से बचने के दौरान ट्रेलर के नीच आए यह घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित शहीद चौक के पास निर्माणाधीन 124 डी ओवरब्रिज का है। मटूकपुर गांव निवासी 30 वर्षीय प्रकाश राजभर पुत्र जोगिंदर राजभर बाइक से मरदह की ओर जा रहे थे। जब वह ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्रेलर आ गया। उन्होंने ओवरब्रिज से पहले सड़क पर बने गहरे गड्ढे पर काले रंग की भरे भस्सी को समतल समझकर अपनी बाइक उधर मोड़ दिया। लेकिन जैसे ही बाइक की लाइट उस स्थान पर पहुंची, तो वे अपना बाइक मोड़ने लगे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रेलर के सामने गिर गए। ट्रेलर का पिछला पहिए उनके ऊपर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के प्रधान जयप्रकाश ने बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी एक बेटी है। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद मां सीता देवी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ SP ने 4 पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर:लापरवाही और जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत पर कार्रवाई, दी गई चेतावनी
    Next Article
    जालौन में रेस्टोरेंट की आड़ में सेक्स रैकेट बेनकाब:पुलिस छापेमारी में 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार, लगातार चलेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment