Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में टूरिस्ट बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत:पहिए के नीचे दबे यात्री चिल्लाए, महाराष्ट्र से 50 लोग काशी घूमने आए थे

    14 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में एक टूरिस्ट बस पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। बस डिवाइडर से टकराने के बाद तीन बार पलटी। फिर सीधी खड़ी हो गई। हादसे के दौरान 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई यात्री बस के नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नंदगंज के नैसारे गांव के पास हुआ। बस वाराणसी से महाराष्ट्र जा रही थी, जिसमें 50 यात्री सवार थे। ये सभी महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव के रहने वाले हैं।मृतकों में एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… नेपाल घूमने के बाद काशी लौटे थे यात्री महाराष्ट्र से 50 टूरिस्ट वाराणसी आए थे। यहां दर्शन-पूजा करने के बाद सभी नेपाल घूमने चले गए। वाराणसी लौटने के बाद यात्रियों ने यूपी से महाराष्ट्र के लिए बस बुक की। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बस जैसे ही गाजीपुर के नंदगंज के नैसारे गांव पहुंची तभी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तीन बार पलटने के बाद फिर से सीधी खड़ी हो गई। स्पीड में बस के टकराने से यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरे। घायल यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। सभी मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बस एक्सीडेंट देख दौड़ते हुए पहुंचे लोग बस का एक्सीडेंट होते देख आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। बस के अंदर फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।डिकल कॉलेज पहुंचाया गया। दोनों मृतक महिलाओं का शव मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मरने वाली एक महिला की पहचान महाराष्ट्र के बुलढाणा की सरस्वती (70) के रूप में हुई है। जबकि, दूसरी की पहचान नहीं हो सकी है। मेडिकल कॉलेज के मुताबिक, घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही एडीएम दिनेश कुमार और सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय मौके पर पहुंचे। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बस हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, जबकि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें….. एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की गड्‌ढे में डूबकर मौत:नोएडा में पिकनिक मनाने गया था; 3 महीने पहले इंजीनियर युवराज की गई थी जान नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के 23 साल के छात्र हर्षित भट्ट की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम परीक्षा खत्म होने के बाद हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह गड्ढे में उतर गया और गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। 20 मिनट बाद पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और हर्षित को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे को मार डाला:पति के पास जाने की जिद कर रही थी; झांसी में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    सपा का स्टिकर लगा खाना बांटने पर भड़के भाजपाई:मेरठ में दुकानों की सीलिंग के विरोध में बाजार बंद, किन्नर रो पड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment