Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में दिव्यांग बच्चों ने खेली होली:समर्पण संस्था के विद्यालय में फूलों और गुलाल से मनाया पर्व

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के फतेउल्लाहपुर रजादी स्थित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में होली का पर्व मनाया गया। यह विद्यालय समर्पण संस्था द्वारा संचालित है। इस अवसर पर सुखवीर एग्रो एनर्जी (सेल) के एचआर हेमांक यादव, विपुल उपाध्याय और दीपक यादव उपस्थित रहे। संस्था की संरक्षिका सविता सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद दिव्यांग बच्चों के साथ अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली गई, जिससे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और अध्यापकों व कर्मचारियों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान होली के गीतों पर अतिथि, शिक्षक और बच्चों ने नृत्य किया। कार्यक्रम में अजीत गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, रागिनी सिंह, सुमित्रा सिंह, नाजिया बेगम, राजेश कुमार, जालंधर, अफजाल खान और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विशेष अधिकारी अशोक कुमार यादव ने किया। अंत में बच्चों को गुझिया, मिठाई और फल वितरित किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं जाएंगे जेल:रंगों के त्योहार से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, शांति बनाए रखने की अपील
    Next Article
    IND vs ENG: टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, लगातार तीसरी बार होगा सेमीफाइनल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment