Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर मेडिकल कॉलेज 50 जिलों में नंबर वन:डिप्टी सीएम ने विधान परिषद में सपा एमएलसी को दिया जवाब

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के आधार पर यह कॉलेज प्रदेश के 50 जिलों के मेडिकल कॉलेजों में नंबर वन है। यह टिप्पणी समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा द्वारा सदन में कॉलेज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने के बाद आई। उपमुख्यमंत्री ने कॉलेज की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि यहां प्रतिदिन औसतन लगभग 5,500 मरीजों की ओपीडी होती है। एक महीने में करीब 1.75 लाख मरीजों का उपचार कर कॉलेज ने एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले यह केवल एक जिला अस्पताल था, जहां से गंभीर मरीजों को वाराणसी रेफर कर दिया जाता था। भाजपा सरकार ने इसे अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिया, जिससे संसाधनों की कमी दूर हुई और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आया है। ब्रजेश पाठक ने सदन को सूचित किया कि उन्होंने स्वयं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों, उपकरणों और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद सेवाओं में तेजी से सुधार देखा गया। उपमुख्यमंत्री की इस सार्वजनिक सराहना के बाद कॉलेज प्रशासन, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह का माहौल है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में युवक की मौत:परिजनों ने पिकअप चालक पर केस दर्ज कराया, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- USA ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:तीसरा विकेट गिरा, मोनांक के बाद साईतेजा आउट; स्कोर-111/3

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment