Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में लापरवाही, महिला की मौत:ड्यूटी छोड़ यूट्यूब देखता रहा स्टॉफ, घर वाले मांगते रहे मदद

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज में कथित लापरवाही के कारण एक महिला मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला दर्द से तड़पती रही और अस्पताल का स्टाफ मोबाइल पर यूट्यूब देखने में व्यस्त था। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतका की पहचान उषा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उन्हें सीने में तेज दर्द और सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि मरीज को भर्ती कराने के बाद उन्होंने कई बार डॉक्टर और स्टाफ से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला। परिवार का दावा है कि वे करीब 2 से 3 घंटे तक इलाज शुरू करने की मांग करते रहे। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक कर्मचारी मेज के पास बैठा मोबाइल चलाता दिख रहा है, जबकि परिजन लगातार मदद की अपील कर रहे थे। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया है। 4 घंटे बाद महिला की मौत मृतका के पति कमलेश कुमार ने अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में स्टाफ नर्स निधि कुमारी और प्रीतम कुमार पर मरीज के साथ अभद्र व्यवहार और लापरवाही का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि करीब चार घंटे तक उचित उपचार न मिलने के कारण उषा देवी की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में परिजन मदद के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं। परिजनों का दावा है कि उस समय स्टाफ ने उन्हें मरीज को कहीं और ले जाने की सलाह दी। जांच और कार्रवाई की मांग मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सिर्फ औपचारिक कार्रवाई होगी या प्रशासन सख्त कदम उठाकर जवाबदेही तय करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यूट्रस में लगा 'कॉपर-टी' यूरिनरी ब्लैडर में पहुंचा':दर्द से तड़प रही थी युवती, KGMU के डॉक्टरों ने इलाज कर दी राहत
    Next Article
    नाले में गिर रहे स्लैब:जहां हुई थी छात्र की मौत वहां अधूरा नजर आता है ट्रंच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment