Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर 55 करोड़ की शराब गटक गए शौकीन:गोरखपुर में 3 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई, देसी की मांग सबसे ज्यादा

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली में शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। शहर हो या आसपास के गांव शौकीनों ने जमकर जाम छलकाया। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महज तीन दिनों के अंदर लोगों ने 55 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब और बीयर खरीदी। इस दौरान देसी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। जानकारी के अनुसार, इन तीन दिनों में सबसे ज्यादा देसी शराब की मांग रही। जिले भर में करीब 3 लाख 92 हजार लीटर से ज्यादा देसी शराब की खपत हुई। वहीं, अंग्रेजी शराब के शौकीनों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और कुल 1 लाख 61 हजार से ज्यादा बोतलों की खरीदारी की। बीयर की भी हुई रिकॉर्ड बिक्री होली के जश्न में बीयर की भी भारी मांग रही। तीन दिनों के अंदर 3 लाख 19 हजार से ज्यादा बीयर के केन बेचे गए। कई लोगों ने तो त्योहार की भीड़ से बचने के लिए पहले ही स्टॉक जमा कर लिया था, जबकि दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक लंबी लाइनें लगी रहीं। विभाग ने की सख्ती, बढ़ा सरकारी खजाना आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार हर साल होली पर बिक्री बढ़ती है, लेकिन इस बार का आंकड़ा काफी बड़ा है। इतनी बड़ी बिक्री से सरकार को अच्छा राजस्व मिला। त्योहार के दौरान कहीं गलत या अवैध शराब न बिके, इसके लिए पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने कई जगह छापेमारी भी की और दुकानों की जांच की और नियमों का पालन करवा कर ही बिक्री की अनुमति दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में 2 साल बाद पुनः खुलेगा नेपाली अध्ययन केंद्र:कुलपति ने लिया फैसला, राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    गीता गोविंद के बाद आगरा में बनेगी अब शिव वाटिका:नगर निगम शिव पुराण पर आधारित बल्केश्वर मंदिर के पास पार्क में विकसित करेगा वाटिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment