Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद डीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण किया:मतदान केंद्रों और सोसायटी पहुंचे, कहा- कोई पात्र वोटर नाम जुड़वाने से न छूटे

    6 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मतदान केंद्रों और आवासीय सोसायटी पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से काम की प्रगति जानी और निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने भी अभियान का जायजा लिया। कई केंद्रों पर पहुंचकर जांचा काम डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने इंग्राहम इंस्टीट्यूट, हापुड़ रोड, सेक्टर-11, राजकुंज, राजनगर, जैनमती उजागरमल जैन इंटर कॉलेज, कविनगर और केडीपी स्कूल पहुंचकर बीएलओ के काम की समीक्षा की। उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नामों में सुधार और पुनरीक्षण से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को घर-घर जाकर पात्र नागरिकों तक पहुंचने और सभी आवेदन तय समय में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील भी की। ईसीआई नेट ऐप से देख सकेंगे नाम डीएम ने बताया कि लोग मोबाइल में ईसीआई नेट ऐप डाउनलोड कर परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम सूची में नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर आवेदन किया जा सकता है। सोसायटी में बीएलओ के रिकॉर्ड जांचे अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ के रजिस्टर और रिकॉर्ड जांचे। साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और पहले से दर्ज जानकारी में सुधार की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने सोसायटी के निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव में भाग लेने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में तिलक के दौरान चली गोली, दो लोग घायल:एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर; गोली चलने के बाद आरोपी फरार
    Next Article
    सतुआ बाबा-अनुप्रिया ने मंत्री नंदी के आवास पहुंचकर जताया शोक:प्रयागराज में नंदी की माताजी के निधन के बाद ढांढस बंधाने पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment