Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद के मोदीनगर में डंपिंग ग्राउंड में लगी आग:फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पाया काबू, हादसे के कारणों का नहीं चला पता

    23 hours ago

    1

    0

    मोदीनगर की लंकापुरी कॉलोनी स्थित नगर पालिका परिषद के डंपिंग ग्राउंड में सुबह आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। यह आग सुबह करीब चार बजे लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। डंपिंग ग्राउंड के आसपास रहने वाले लोग आग की भयावहता देखकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी शुरुआत में आग बुझाने में सफल नहीं हो पाई, जिसके बाद अतिरिक्त गाड़ियां बुलाई गईं। कुल चार दमकल गाड़ियों ने मिलकर लगभग तीन घंटे में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। दमकल विभाग के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। लंकापुरी कॉलोनी में खाली पड़ी इस जमीन का उपयोग नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के कूड़ा-कचरा डालने के लिए किया जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे नगर पालिका परिषद से इस अवैध डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। उनका यह भी कहना है कि गर्मी के मौसम में यहां अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयरफोर्सकर्मी से कानपुर सेंट्रल पर ठगी, 94 हजार उड़ाए:बदमाशों ने कॉल के बहाने मोबाइल लिया, बैग भी चुराया
    Next Article
    मथुरा में तेज आंधी के साथ बारिश:कई स्थानों पर पेड़ गिरे, गोवर्धन-सौंख रोड पर लगा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment