Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद की राजनगर सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग:30 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजिडेंसी में आग लग गई। आग तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लाइट में लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों आग बुझाने में जुटी हैं। आधा घंटे में पहुंची फायर ब्रिगेड राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजिडेंसी में एम ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर मुकुल निगम का फ्लैट है। वह प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं। दोपहर में अचानक शार्ट सर्किट से फ्लैट में बाहरी तरफ आग लग गई। इस दौरान आग ऊपर की मंजिल पर प्लास्टिक की शेड तक भी जा पहुंची। समिति के अध्यक्ष विकास चौधरी और दूसरी रेजिडेंसी सोसायटी से दिव्यांशु मित्तल और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। सोसायटी के अध्यक्ष विकास चौधरी का कहना है- आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची, लेकिन टैंकर में पानी कम होने से प्रेशर कम था। इसके बाद दूसरी फायर गाड़ी को बुलाया गया। तब तक समिति के लोगों ने आग बुझाने के उपकरणों का प्रयोग करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। राजनगर में 45 से अधिक समिति CFO राहुल पाल और फायर स्टेशन की टीम भी पहुंची। अभी तक की जांच में CFO ने बताया है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। वहीं, समिति के लोगों का कहना है कि राजनगर एक्सटेंशन में 45 से अधिक समिति हैं और यहां से फायर स्टेशन की दूरी अधिक है। गर्मियों में आग की घटना अधिक होती है। जिससे दूसरे स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने में देर लगती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के बहजोई में दो घरों में चोरी:4 महीने पहले 20 लाख की वारदात, डीआईजी की फुट पेट्रोलिंग के बावजूद घटना
    Next Article
    आगरा नगर निगम की गाड़ी ने युवक को कुचला, मौत:लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment