Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में ग्रामीणों ने घेरा पावर हाउस, सप्लाई शुरू:50 घरों और स्कूल को मिली रोशनी, गर्मी में लोग हो रहे थे परेशान

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के बहुआ ब्लॉक अंतर्गत सुजानपुर गांव में कई दिनों से चला आ रहा बिजली संकट आखिरकार समाप्त हो गया है। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष की सक्रियता के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप गांव के 50 घरों और प्राथमिक विद्यालय को बिजली मिली। यह संकट बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुआ था। सुजानपुर में घरेलू और ट्यूबवेल (कमर्शियल) बिजली की लाइनें अलग-अलग हैं, लेकिन विभाग की अनदेखी के चलते लगभग 50 परिवारों और गांव के सरकारी स्कूल की बिजली आपूर्ति को ट्यूबवेल लाइन से जोड़ दिया गया था। इसका परिणाम यह हुआ कि शाम होते ही कमर्शियल बिजली काट दी जाती थी, जिससे ग्रामीण पूरी-पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर थे और प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भीषण गर्मी से परेशान थे। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाओं और प्रभावित ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को बहुआ बिजली पावर हाउस का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक घरेलू लाइन बहाल नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। जनता के आक्रोश और ग्राम प्रधान की तर्कसंगत मांग के बाद बिजली विभाग को सक्रिय होना पड़ा। जेई कमल कुमार तत्काल अपनी टीम के साथ सुजानपुर गांव पहुंचे। जेई कमल कुमार ने मौके पर स्थिति का निरीक्षण किया और अविलंब घरेलू लाइन से कनेक्शन जुड़वाकर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित कराया। जैसे ही गांव और स्कूल में बिजली की आपूर्ति बहाल हुई, ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने अपनी कर्मठ ग्राम प्रधान हेमलता पटेल की सूझबूझ और जुझारू व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। प्रदर्शन में प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ राजरानी, प्रिया, सुमन, रेखा, कमला, शहरून, अमिता, रंजना, नीरज, शिवा, शुभम, अजय, रमेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीखी बहस के बाद ऋषभ पंत से दोबारा वीडियो बनवाया:LSG मालिक गोयनका अब गले लगाते दिखे; ललित मोदी ने बताया- लूजर
    Next Article
    गोरखपुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर शुरू:केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन, जागरूकता वैन भी हुई रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment