Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 41 डिग्री तापमान में भीषण गर्मी की दस्तक:दोपहर में सड़कें खाली होने लगीं, हीटवेव से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी

    9 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। आज हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से है। दोपहर के समय हापुड़ रोड खाली दिखी। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने लू से बचने के लिए सावधानी की गाइडलाइन जारी की है। लू के प्रकोप से बचने के लिए क्या करें ADM सौरभ भट्ट ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में उष्ण लहर, लू चलने की सम्भावना है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर जाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद गाजियाबाद में 44.48 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर हीटवेव घोषित किया गया है। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार लू होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। साथ ही आम जनमानस को यह भी बताया जाना आवश्यक है कि उच्च आद्रता तथा वायुमण्डलीय परिस्थितियों के कारण उच्च तापमान लोगों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। शरीर में हो जाती है पानी की कमी जिसके कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाईड्रेशन) एवं ऐठन की शिकायत आती है, और कभी-कभी इसके कारण लोगों की मौत भी हो जाती है। शहरी क्षेत्रों में तापमान उच्चतम हो जाने से अर्बन हीट आइलैंड की स्थिति बन जाती है। हिटवेव (लू) से वृद्ध, बच्चे, गर्भवती महिलायें, बीमार, मजदूर, दुर्बल, एवं निराश्रित लोग अधिक प्रभावित होते है। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैभव पाण्डये जिला आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गाजियाबाद द्वारा हीटवेव से बचाव के लिए निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की जाती है। हीट वेव से बचाव हेतु क्या करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद वाटर पार्क हादसे में मृत बालक की पहचान:नहाते समय स्विमिंग पूल में चला गया, पार्क अवैध संचालित
    Next Article
    नारायनपुर छंगा जा रहे सपा डेलीगेशन को पुलिस ने रोका:मुरादाबाद की सांसद रुचिवीरा को ठाकुरद्वारा गेस्ट हाउस में रोका, विधायक नवाबजान हाउस अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment