Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 44 हजार किलो सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़:इलेक्ट्रॉनिक चिप से धर्मकांटे में हेराफेरी, 4 आरोपी गिरफ्तार

    1 day ago

    1

    0

    गाजियाबाद में सरिया चोरी करने वाले एक हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना वेव सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव चौधरी ने बताया कि यह गिरोह आदित्य वर्ल्ड सिटी की निर्माणाधीन 'आदित्य कुटुम्बकम' परियोजना में सक्रिय था। आरोपी कंप्यूटरीकृत धर्मकांटे में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर वजन में हेराफेरी करते थे। वे ट्रकों का वास्तविक वजन कम दिखाकर बड़ी मात्रा में सरिया चोरी कर फर्जी बिलों के जरिए आगे सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44,550 किलोग्राम चोरी का सरिया बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, तीन फर्जी नंबर प्लेट लगे 18 टायरा ट्रक ट्रॉले, एक ग्रैंड विटारा कार, दो इलेक्ट्रॉनिक चिप, 10 रिमोट, फर्जी बिल, टेस्टिंग मशीन, शोल्डरिंग आयरन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। गिरोह का मुख्य आरोपी आफताब उर्फ अफजाल (36) है, जो पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ में आफताब ने बताया कि वह वर्षों से ट्रांसपोर्ट लाइन में सक्रिय था और 2022 से अपने साथियों के साथ मिलकर धर्मकांटे में चिप लगाकर सरिया चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। उस पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और धोखाधड़ी सहित कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में वासिद पर दो, शाहरुख पर एक और नईम पर वर्तमान मामले का एक मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आफताब राजू उर्फ राजकुमार अधाना के साथ साझेदारी में काम करता था। राजू, सरिया और स्क्रैप कारोबारी रवि नागर उर्फ रवि काना का ममेरा भाई बताया जा रहा है। चोरी के सरिया को बेचने से होने वाले मुनाफे को आपस में बराबर बांटा जाता था। पुलिस इस पहलू पर भी गहन जांच कर रही है कि चोरी का माल किन-किन नेटवर्क के जरिए खपाया जाता था। एडिशनल सीपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा अवैध कमाई से खरीदी गई जमीन, मकान और वाहनों का सत्यापन किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में 42 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त:पीलीभीत वन विभाग-प्रशासन की कार्रवाई, किसानों ने 1952 के पट्टे का आरोप लगाया
    Next Article
    पुलिस को खरीदने के डायलॉग पर रील बनाई:सपा नेता के खिलाफ जगदीशपुरा थाने में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा निरस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment