Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी:पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। चांदीनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर निवासी पायल धामा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सागर नामक व्यक्ति ने उनके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे करीब चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता पायल के अनुसार, आरोपी सागर ने उनके बेटे को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। इसी बहाने उसने अलग-अलग तारीखों पर कई किस्तों में उनसे लगभग चार लाख रुपये की राशि ले ली। जब बेटे को नौकरी नहीं मिली और पायल ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी और उसके परिजनों ने पैसे लौटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 16 फरवरी 2026 को आरोपी पक्ष उनके घर पहुंचा और उनके परिवार के साथ मारपीट की, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने बताया कि स्थानीय थाना स्तर पर शिकायत करने के बावजूद अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पायल धामा ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है। पुलिस प्रशासन ने बताया है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सूरज कुमार राय ने जांच कर करावाई आश्वासन दिया
    Click here to Read more
    Prev Article
    21 फरवरी को ताजमहल एक-आगरा किला दो घंटे रहेगा बंद:क्रोएशिया के प्रधानमंत्री के दौरे के चलते आम टूरिस्ट के लिए बंद रहेंगे दोनों स्मारक
    Next Article
    संभल में 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म पर FIR:एक्ट्रेस प्रगति, निर्माता-निर्देशक समेत 4 पर केस, यूट्यूबर ने कहा था- बहन को धमकी मिल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment