Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में आज आजम खान से मिलेंगे शिवपाल यादव:1 नवंबर को PMLA कोर्ट ने डासना जेल भेजा, 6 नवंबर को पत्नी मिलने आई थी

    4 hours ago

    1

    0

    शिवपाल यादव आज गाजियाबाद जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान दोनों के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत होगी। आजम खान 12 दिनों से गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 31 अक्टूबर को उन्हें रामपुर जेल से बाहर निकलते ही गेट पर गिरफ्तार कर लिया था। 1 नवंबर को विशेष PMLA कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। 6 नवंबर को पत्नी तंजीन फातिमा डासना जेल मिलने पहुंची थीं 6 नवंबर को तंजीन फातिमा बड़े बेटे अदीब आजम और मुंहबोली बेटी एकता कौशिक के साथ डासना जेल पहुंची थीं। उन्होंने पति आजम खान से मुलाकात की। इसके बाद तंजीन ने कहा था- 10 बार विधायक और राज्यसभा और लोकसभा सांसद रह चुके आजम खान को जेल में गंदगी के बीच रखा गया है। उन्हें इस तरह रखा जा रहा है, जैसे वे कहीं भाग जाएंगे। कातिल खुलेआम घूमता है, लेकिन आजम साहब के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा- कोर्ट को बता दिया है कि आजम की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें स्ट्रोक पड़ चुका है। सभी मेडिकल रिपोर्ट भी कोर्ट में जमा कर दी हैं, फिर भी उन्हें जेल में ऐसे हालात में रखा जा रहा है। ED ने किस मामले में आजम को पकड़ा है आजम के जेल से बाहर आने पर क्या-क्या हुआ, पढ़िए 29 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में आजम और बेटे अब्दुल्ला की 10 साल की सजा सस्पेंड कर दोनों को जमानत दे दी थी। इसके बाद 11 महीने बाद 31 अक्टूबर की शाम सवा 7 बजे आजम-अब्दुल्ला रामपुर जेल से बाहर आए। उनके बाहर आने से 15 मिनट पहले ED की एक टीम जेल के अंदर दाखिल हुई थी। जेल के मेन गेट पर सफेद रंग की कार से पहुंचे अफसरों और आजम के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान आजम ने भी अफसरों के सवालों के जवाब दिए, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद अधिकारी उन्हें अपनी कार में बैठाकर ले गए। इसी दौरान आजम ने आसमान की तरफ हाथ उठाकर इशारा किया और कहा- अल्लाह सब देख रहा है। अब कहने को क्या है? यह मुसलमान होने की सजा है। गलती यह है कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यह हमारा गुनाह है। गाजियाबाद कोर्ट के बाहर आजम ने कहा था- क्या रह गया बोलने को 1 नवंबर को ED के अफसरों ने आजम को गाजियाबाद में ईडी की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया। इस दौरान CRPF और पुलिस के 100 जवान भी तैनात रहे। कोर्ट परिसर पहुंचने पर आजम काफी शांत दिखे। वह सिर्फ लोगों की तरफ देखते रहे। कार की खिड़की का शीशा खोलते ही मीडिया ने पूछा- कुछ बोलेंगे नहीं? इस पर उन्होंने जवाब दिया- क्या रह गया है बोलने को। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई से इनकार किया था सुप्रीम कोर्ट ने 5 नवंबर को आजम खान की जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। साथ ही उनकी याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दी। कोर्ट ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से कहा कि वे मामले को 16 नवंबर से पहले डिविजन बेंच के सामने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करें। बेंच 16 नवंबर को ही आजम की याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करे। आजम ने कहा था- चुनाव में मुझे जेल में रखना चाहते हैं आजम ने कोर्ट में कहा था- मैं हर मामले का सामना करूंगा, लेकिन मुझे जमानत चाहिए। मैं 80 साल का हूं। मुझे ED के अलावा 28 अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया। ऐसे तो मेरी मौत जेल में ही हो जाएगी। वे लोग मुझे चुनाव तक जेल में रखना चाहते हैं। आजम खुद सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए थे। उन्होंने अपने वकील कपिल सिब्बल के जरिए ये बातें रखी थीं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- अखिलेश बड़े घर के, रातभर जुआ खेलते होंगे:जब तक सोकर उठते हैं, जॉइनिंग लेटर बंट जाते हैं, इसलिए याद नहीं रहता योगी ने बुधवार को कहा- जब हम जॉइनिंग लेटर दे रहे होते हैं, तब सैफई सिंडिकेट के सरगना के सोने का समय होता है। बड़े घर के लोग हैं। वैसे भी दीपावली के समय जुआ खेला जाता है। रातभर जुआ खेलते होंगे, इसलिए सुबह देर से जागते होंगे। 12 बजे, 2 बजे या 4 बजे तक सोकर उठते होंगे। तब तक हम नियुक्ति पत्र बांट चुके होते हैं। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां ने बेटे की हत्या की, फिर फंदे पर लटकी:6 महीने की बेटी को भी मारने की कोशिश; बेहोश मिली बच्ची, किराए के मकान में रहता था परिवार
    Next Article
    आजमगढ़ में प्रदूषण बढ़ा, AQI 302:सुबह में कोहरा छाया, रुक-रुक कर हवा बह रही, टेम्प्रेचर 18°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment