Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले का एनकाउंटर:पुलिस के रोकने पर फायरिंग करके भाग रहा था, दोनों पैरों में गोली मारकर पकड़ा

    5 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में पुलिस ने (7) साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को दोनों पैर में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया। शनिवार रात को ग्रीन बेल्ट रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी वह उस रास्ते से पैदल गुजर रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोकने का प्रयास किया। जिस पर वह पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली उसके दोनों पैरों में लगी। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने दौड़कर उसे दबोच लिया। वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। पुलिस उसे कंधे पर टांगकर गाड़ी तक ले गई। वहां से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। घटना शनिवार रात इंदिरापुरम इलाके की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पुलिस के रोकने पर चलाई गोली ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया- शनिवार रात करीब एक बजे ग़ौर ग्रीन से कनावनी पुलिया की ओर आने वाली ग्रीन बेल्ट रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को एक संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका। फायरिंग करके भागने लगा। दोनों पैरों में गोली लगने पर लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा उसके पीछे पुलिस वाले भी दौड़ पड़े। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। पुलिस की गोली बदमाश के दोनों पैरों में आकर लगी। वह लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा और चोरी किए 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। उसकी पहचान फर्रुखाबाद के रहने वाले अल्फाजुद्दीन (22) के रूप में हुई है। झुग्गी में रहने वाली बच्ची से 15 अप्रैल को दुष्कर्म किया था अल्फाजुद्दीन ने पूछताछ में बताया- वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना के नीतिखंड इलाके में कनावनी के पास झुग्गियों में रहता है। नशे का आदी है। चोरी कर नशे के लिए रुपयों का इंतजाम करता है। 15 अप्रैल की रात वह घर के पास पार्क में बैठा था। पास में ही निर्मणाधीन प्लाट में बनी झुग्गी में एक बच्ची अपने पिता के साथ सो रही थी। वह रात करीब 2 बजे उसे झुग्गी में घुस गया था। बच्ची के पिता के 11 हजार रुपए और मोबाइल चोरी कर लिए। उसके बाद उसे उठाकर पार्क की तरफ ले गया था। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया था बाद में धमकी देकर वहां से भाग गया था। ये खबर भी पढ़ें… पूर्व सांसद की भतीजी को फोन पर दिया तीन तलाक:ससुराल में घुसने से रोका, व्यापार के नाम पर 4 करोड़ लेने का आरोप मुजफ्फरनगर में पूर्व बसपा सांसद हाजी याकूब कुरैशी की भतीजी जैबा परवीन ने अपने पति पर फोन पर 'तीन तलाक' देने और ससुराल में प्रवेश से रोकने का आरोप लगाया है। जैबा परवीन का निकाह वर्ष 2020 में मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी चमड़ा कारोबारी हाजी फराज के साथ हुआ था। शुरुआती दौर में सब सामान्य रहा। विवाद तब गहराया जब जैबा के परिवार ने आरोप लगाया कि फराज ने व्यापार के नाम पर जैबा के भाई से लगभग 4 करोड़ रुपये उधार लिए, जो अब तक वापस नहीं किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 6 शहरों में लू का अलर्ट:पारा 44.5°C पहुंचा; मौसम विभाग बोला- अलर्ट रहें, धूप में बाहर न निकलें
    Next Article
    एटा में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बाल विवाह रुकवाया:नाबालिग किशोरी का रेस्क्यू किया, वन स्टॉप सेंटर भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment