Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में भाजपा नेता के घर में लगी आग:धमाकों से परिजन घबराए, पड़ोसियों की मदद से बची जान

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित डीएलएफ कॉलोनी में देर रात भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी के घर में आग लग गई। आग लगते ही तेज धमाके सुनाई दिए और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य धुएं और लपटों के बीच ऊपर की मंजिल की ओर भागकर पड़ोस की इमारत से सुरक्षित बाहर निकले। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गली में खड़ी गाड़ियों के कारण दमकल कर्मियों को घर तक पहुंचने में परेशानी हुई। फायर टीम ने दूर से पाइप डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी ने आग लगने के पीछे साजिश की आशंका जताई। उनका कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी बल्कि किसी ने केमिकल डालकर आग लगाई, जिससे तेज धमाके हुए और आग तेजी से फैली। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने दो चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, इसलिए इस घटना में साजिश का शक है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने आग लगने के कारणों की जांच की पुष्टि की। शालीमार गार्डन थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के संबंध में सुराग मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में भाकियू का ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन:किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए, डील रद्द करने की मांग की
    Next Article
    तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा:कुचलते हुए निकल गया पहिया, सिर फटा; लखनऊ की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment