Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन:चार श्रम कोड वापस लेने, 26 हजार न्यूनतम वेतन और नियमितीकरण की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में गुरुवार को सफाई मजदूर एकता मंच (ऐक्टू संबद्ध) ने देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने तेलियरगंज से नगर निगम प्रयागराज तक जुलूस निकाला। इसके बाद वे पत्थर गिरिजाघर पर संयुक्त ट्रेड यूनियन के प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई और विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में चार श्रम कोड वापस लेना, न्यूनतम मजदूरी 26,000 रुपए लागू करना, सभी कर्मचारियों को स्थायी करना, पुराने श्रम कानून बहाल करना और मनरेगा को पुनः प्रभावी करना शामिल था। मंच के अध्यक्ष बलराम पटेल ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकारी नीतियों से मजदूरों और किसानों के अधिकार कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों ने आजादी से पहले संघर्ष के जरिए जो अधिकार हासिल किए थे, उन्हें श्रम संहिताओं के माध्यम से खत्म किया जा रहा है। ऐक्टू के जिला सचिव कामरेड देवानंद ने कहा कि मजदूर और किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार श्रमिकों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास कर रही है, जिसका संगठित विरोध किया जाएगा। मंच के सचिव संतोष कुमार ने नगर निगम में कार्यरत नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए 26,000 रुपए न्यूनतम मजदूरी लागू करने, वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति पर नियुक्ति पत्र प्रदान करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और नगर निगम में स्थायी नियुक्तियां करने की मांग भी शामिल थी। इस प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम संबोधित कर स्थानीय प्रशासन को सौंपा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:बाइक चालक भी गंभीर घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    नोएडा की सोसाइटी में क्रेडल का तार टूटा:तीन तार के सहारे फंसा मजदूर, फ्लैट से रस्सी बांधकर बचाई गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment