Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बिजली के पोल में लगी आग:10 मिनट तक लाइन से उठती रहीं लपटें, तार टूटकर नीचे गिरे

    13 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के कनावनी में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक बिजली के खंभे में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि खंभे से जुड़े तार भी जलकर नीचे गिर गए। 10 मिनट तक बिजली की लाइन में चिंगारी उठती रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। रात में नहीं उठी कॉल रात के 3 बजे की यह घटना है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और बिजली विभाग के अधिकारियों भी सूचना दी, लेकिन आरोप है कि देर रात करीब 3 बजे हुई इस घटना के बाद कॉल नहीं उठी। न ही विभाग की ओर से कोई मौके पर नहीं पहुंचा। लाइन के तार जलने के बाद खुद ही आग बुझी। लेकिन आग लगने से आसपास के कई तार जलकर खाक हो गए, जिससे इलाके में बिजली की समस्या बनी हुई है। बताया गया है कि खंबे पर लाइन के तार मिलने से आग लगी, जिससे पूरी लाइन में आग फैल गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजयुमो नेताओं पर लगेगा NSA:अलीगढ़ में बीच बाजार फायरिंग में 8 लोग गिरफ्तार, दूसरे गुट के सरगना की तलाश
    Next Article
    रामनवमी मेले में राष्ट्रपति मुर्मू का आगमन:19 मार्च को वीआईपी दर्शन पास नहीं मिलेंगे, पहले से बने सुगम व विशिष्ट दर्शन पास भी निरस्त रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment