Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार:ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने सल्फाज खाकर की थी खुदकुशी

    10 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के वेव सिटी पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी और ब्लैकमेल करने वाले आरोपित को गिरफ्तार उसे सलाखों की पीछे धकेल दिया है। युवती ने कथित मानसिक दबाव और धमकियों से तंग आकर सल्फास खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों की तलाश शुरु कर दी है। नौकरी दिलाने के नाम पर शुरू हुई ठगी दरअसल, मामले की शुरुआत नौकरी के झांसे से हुई। विगत 16 फरवरी को पवन कुमार वर्मा ने वेव सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी करिश्मा को कुछ लोगों ने नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि इसी भरोसे के चलते युवती से पैसे भी लिए गए। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही करिश्मा को नौकरी मिल जाएगी, लेकिन समय बीतने के साथ मामला उलझता चला गया। पैसे मांगने पर शुरू हुई धमकियां परिजनों के मुताबिक जब करिश्मा को नौकरी नहीं मिली तो उसने अपने रुपये वापस मांगने शुरू किए। आरोप है कि इसी के बाद आरोपियों का रवैया बदल गया। कथित तौर पर आरोपियों ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया और उस पर दबाव बनाने लगे। इससे करिश्मा मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी। आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने की धमकी शिकायत के अनुसार आरोपियों ने युवती की एक ‘सीडी’ यानी आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने की धमकी दी। इस धमकी के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण करिश्मा गहरे तनाव में आ गई थी। मानसिक दबाव में खाया सल्फास बताया गया कि धमकियों और विवाद से परेशान होकर करिश्मा ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। शादी की बात छिपा कर करिश्मा की थी दोस्ती वेव सिटी पुलिस ने शुकव्रार रात राहुल जैन को गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली के उत्तम नगर इलाके का रहने वाला बताया गया है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने अपनी शादी की बात छिपाकर करिश्मा से दोस्ती की थी। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे पैसे भी लिए थे। बाद में जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुगलसराय डिपो पर लगी तेल टैंकरों की लंबी कतारें:टैंकर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष ने कहा- भंडार पर्याप्त, अफवाहें गलत
    Next Article
    संतकबीर नगर में AAP ने किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन:सिर पर सिलेंडर रखकर सरकार को घेरा; पदाधिकारी बोले- जनता बुरी तरह परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment