Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर में AAP ने किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन:सिर पर सिलेंडर रखकर सरकार को घेरा; पदाधिकारी बोले- जनता बुरी तरह परेशान

    11 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने एलपीजी गैस सिलेंडर और आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व AAP की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान, AAP पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई ने आम जनता को बुरी तरह प्रभावित किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री, दाल, तेल, सब्जी समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं और मध्यम वर्ग सर्वाधिक प्रभावित हो रहा है। AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना था कि सरकार जनता को राहत देने के बजाय केवल झूठे वादों और प्रचार में व्यस्त है। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की कि वह जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी। पार्टी ने संकल्प लिया कि जब तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं होता, यह आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव ने कहा कि यह प्रदर्शन राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया। इसके आयोजन में बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने भी भूमिका निभाई। उपस्थित प्रमुख लोगों में आम आदमी पार्टी संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव, जिला महासचिव अजय नारायण मिश्र, डॉ. डीके आर्या, प्रदीप, ब्रह्मदेव सिंह सैंथवार और डॉ. जीके सागर शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार:ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने सल्फाज खाकर की थी खुदकुशी
    Next Article
    बाराबंकी लोक अदालत में 142 मामलों का निस्तारण:पीड़ितों को मिला 9.37 करोड़ रुपये का मुआवजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment