Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में DPSG स्कूल की टाइमिंग बदली:अभिभावकों का हंगामा, बोले- बच्चे शाम तक घर पहुंच रहे

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ रोड स्थित DPSG स्कूल की बदली हुई टाइमिंग का विवाद बढ़ गया है। सैकड़ों अभिभावक आज गाजियाबाद के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं, जबकि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अभिभावकों के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले तक स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक था। स्कूल प्रबंधन ने बिना सहमति के इसे सुबह 8 बजे से शाम 3:30 बजे तक बढ़ा दिया है। इस नई टाइमिंग के कारण बच्चों को घर पहुंचने में काफी देर हो रही है। पास के बच्चे शाम 5:30 बजे तक और दूर के बच्चे शाम 6:30 बजे तक घर पहुँच रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए इतना लंबा स्कूल समय उचित नहीं है। देर से घर लौटने के कारण उन्हें आराम करने, खेलने और पढ़ाई करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। पहले स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक लगता था, लेकिन अब महीने के दो शनिवार को भी कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इस मामले को लेकर अभिभावकों के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने उनकी शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान जल्द ही निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। हालांकि, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में हंगामा करने वाले अभिभावकों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी दिया है। इस फैसले के बाद यह मामला और गरमा गया है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि नई टाइमिंग बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है। स्कूल के अनुसार बच्चों को हर पीरियड के बाद 5 मिनट का ब्रेक और 40 मिनट का लंच ब्रेक दिया जा रहा है। साथ ही ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत बच्चों को अलग-अलग राज्यों पर रिसर्च करने के लिए दिया गया है और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए ग्रूमिंग सेशन भी जोड़े गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग अवशेषों का आगमन:आध्यात्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का संगम
    Next Article
    अयाहशाह सीट पर कौन मजबूत, विधायक विकास या कोई और:सपा से दलजीत निषाद या चंदन पाल, कांग्रेस-बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment