Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में एक्सप्रेस- वे पर 3 की मौत:ट्रेवलर ने खड़ी थार और बाइक में मारी टक्कर, मरने वाले 2 दिल्ली के रहने वाले

    3 hours ago

    2

    0

    दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गाजियाबाद में विजयनगर थाना क्षेत्र मे दिल्ली से मेरठ जाने वाली मेन एक्सप्रेसवे लेन पर IPEM कॉलेज एग्जिट प्वाइंट के पास हुआ। ट्रेवलर टेंपू ने खड़ी हुई थार गाड़ी में टक्कर मार दी। वहीं एक अन्य युवक भी चपेट में आ गया। सूचना पर डायल 112 और विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। विजयनगर SHO धर्मपाल ने बताया कि हादसे में 2 मरने वाले दिल्ली के हैं। जिनके परिवार को सूचना दे गई है। जबकि तीसरे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सुबह 6 बजे हुआ हादसा पुलिस ने बताया कि काले रंग की थार गाड़ी खड़ी हाईवे पर चढी, उसमें से नीचे उतर कर दो युवक एक बाइक वाले से बात कर रहे थे। तभी पीछे से आई ट्रेवलर टेंपू ने तीनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक थार सवार और एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक थार सवार की अस्पताल में मौत हुई है। हादसे की सूचना पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुची और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने घायल को भी मृत घोषित कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कबीर ऑडिटोरियम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:संतकबीर नगर में अग्निशमन दल ने पाया काबू, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण
    Next Article
    सहारनपुर के रेलवे यार्ड में मिला शव:सड़ी हुई हालत में था, नहीं हो पहचान, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment