Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में गैस किल्लत और महंगाई पर AAP का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    10 hours ago

    1

    0

    देश में बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गाजियाबाद में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर किया गया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और गैस सिलेंडरों की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गैस लेने के लिए फिर से लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में करीब 120 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई जगह छोटे व्यापारियों को अपना काम बंद करने तक की नौबत आ रही है। विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि देश में इस्तेमाल होने वाली करीब 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आती है और अंतरराष्ट्रीय हालात का असर इसकी सप्लाई पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार इस मामले में गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस से सस्ता तेल खरीद कम करने से देश को आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिसका असर महंगाई के रूप में जनता पर पड़ रहा है। पार्टी ने मांग की कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी तुरंत वापस ली जाए, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित किया जाए और गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों को गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर महंगाई और गैस संकट पर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने कन्हैयालाल बाल्मिकी को जयंती पर किया याद:खुर्जा के पहले सांसद को दी श्रद्धांजलि, योगदान सराहा
    Next Article
    इटावा में कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, VIDEO:ड्राइवर ने डंडा लेकर युवकों को दौड़ाया, जान बचाने के लिए पेट्रोल पंप में घुसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment