Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, VIDEO:ड्राइवर ने डंडा लेकर युवकों को दौड़ाया, जान बचाने के लिए पेट्रोल पंप में घुसे

    9 hours ago

    1

    0

    इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े कार सवार युवकों द्वारा एक बाइक सवार को टक्कर मारकर लाठी डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद कार से उतरे कई युवकों ने एक बाइक सवार को दौड़ाकर मारपीट की। जान बचाने के लिए युवक पास के पेट्रोल पंप में घुस गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाइक में कार से टक्कर मारकर गिराया ग्राम कुंजपुरा पोस्ट कैस्त थाना वैदपुरा निवासी मोहित पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने साथी सिंकू पुत्र रामप्रकाश के साथ मोटरसाइकिल से जसवंतनगर बाजार से वैदपुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह एनएच 2 स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रही कार यूपी 75 सीटी 7914 ने अचानक मोड़कर उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया और उसकी बाइक कार के नीचे फंस गई। कार से उतरकर युवकों ने दौड़ाकर की मारपीट मोहित का आरोप है कि कार से उतरे चार नामजद और दो अन्य अज्ञात लोग, जो सभी ग्राम कुंजपुरा थाना वैदपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं, उन्होंने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया। हमलावर उसे दौड़ाकर पीटते रहे और जान से मारने की धमकी भी दी। हमले से घबराकर मोहित किसी तरह भागते हुए पास के पेट्रोल पंप परिसर में घुस गया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उसे भविष्य में अपनी जान का खतरा बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में गैस किल्लत और महंगाई पर AAP का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    संजय सिंह ने नाली में पाइप डालकर जलाई गैस:सुलतानपुर में बोले- गैस संकट आया नहीं लाया गया है, ईरान से जानबूझकर रिश्ते बिगाड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment