Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार:अवैध हथियार बरामद, पुरानी रंजिश बनी वजह

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन वयस्क और एक बाल अपचारी शामिल है। पुलिस ने इन सभी को 20 अप्रैल को दबोचा। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि यह घटना 9 अप्रैल 2024 की है। जितेंद्र चौहान नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने पहले पीड़ित पर मिर्च पाउडर फेंका, फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद मुख्य कारण है। आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से ही साजिश रची थी। हत्या के बाद शव को नाले में फेंककर सबूत मिटाने की भी योजना बनाई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर जांच शुरू की। सर्विलांस, मुखबिरों की सूचना और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आज सर्विस रोड के पास से गौरव, बॉबी और विशाल नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, साथ ही एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें एक .32 बोर की देसी पिस्टल, एक .315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस शामिल है। फिलहाल, पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिषदीय स्कूलों में पहुंची मोनाश यूनिवर्सिटी की टीम:वाराणसी में AI, डिजिटल एजुकेशन पर फोकस, छात्रों से संवाद कर परखी गुणवत्ता
    Next Article
    आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में खरीफ की तैयारी तेज:कुलपति ने बीज संयंत्र और प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment