Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में खरीफ की तैयारी तेज:कुलपति ने बीज संयंत्र और प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

    3 hours ago

    1

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एस. प्रमाणिक ने अधिकारियों की टीम के साथ बीज विधायन संयंत्र और मुख्य प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रबी फसलों की कटाई, भंडारण क्षमता और आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। कुलपति ने विशेष रूप से गोदामों में बीज भंडारण की स्थिति, रखरखाव के तरीके और उपलब्ध संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज समय पर उपलब्ध कराए जा सकें। डॉ. प्रमाणिक ने जोर दिया कि खरीफ फसलों की बुआई के समय किसानों को बीज की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रों पर गेहूं की फसल की कटाई का कार्य समय पर पूरा कर लिया गया है। इससे भंडारण और अगली फसल की तैयारी में आसानी होगी। कुलपति ने समय पर कटाई होने पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों की सराहना की। कुलपति डॉ. प्रमाणिक ने हरी खाद के लिए ढैंचा जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा देने और बीज उत्पादन को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि की जा सकती है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। इस अवसर पर निदेशक शोध डॉ. शंभू प्रसाद, संयुक्त निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ. उमेश चंद्रा, वैज्ञानिक डॉ. विनोद सिंह, प्रभारी अधिकारी डॉ. ऋषभ सिंह, सुभम सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार:अवैध हथियार बरामद, पुरानी रंजिश बनी वजह
    Next Article
    लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’:सीएम आवास से विधानभवन तक निकाला जाएगा मार्च; CM योगी और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment