Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में किसानों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां:गुस्साई भीड़ ने भी पत्थर मारे; डंपिंग ग्राउंड का विरोध करने पर हुई झड़प

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड को लेकर रविवार को बवाल हो गया। ट्रॉनिका सिटी में बन रहे डंपिंग ग्राउंड का किसान विरोध कर रहे थे। इसी बीच प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस उनको जबरिया हटाने लगी और गाड़ियों में भरना शुरू किया, तो किसान उग्र हो गए। इस पर गुस्साई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो गए। एक बुजुर्ग महिला तो बेहोश हो गई। गांववालों का दावा है कि करीब 25 लोग घायल हुए हैं। एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है, वहीं एक ग्रामीण का कूल्हा टूट गया। किसानों का कहना है कि हम सिर्फ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। यहां डंपिंग ग्राउंड बनने से पूरे इलाके में बदबू फैलती है। लोग बीमार होते हैं। इस जमीन पर स्कूल या अस्पताल बनाया जाना चाहिए, न कि कूड़ाघर। मामला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र का है। पहले 4 तस्वीरें देखिए… मीरपुर हिंदू गांव में डंपिंग ग्राउंड बना है। इसके विरोध में किसान और ग्रामीण धरना दे रहे थे। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई किसान, महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो गए। गांववालों का कहना है कि वे शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे। अचानक पुलिस ने लोगों को जबरन गाड़ियों में बैठाना शुरू कर दिया। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उन पर भी लाठियां चलाई गईं। पंचायरा गांव के मनोज ने कहा कि वे सिर्फ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने बिना चेतावनी लाठीचार्ज कर दिया। विनीत शर्मा ने कहा- इस लाठीचार्ज में 50 से 60 ग्रामीण घायल हुए हैं। पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर भी लाठियां बरसाईं। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है और भारी पुलिस फोर्स तैनात है। किसान ताला तोड़कर अंदर घुसे ट्रॉनिका सिटी में पचायरा, बदरपुर, मीरपुर के किसान लगातार डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे हैं। पहले भी यहां धरने पर कई बार किसानों और पुलिस में कहासुनी हो चुकी है। रविवार को मीरपुर में किसानों और स्थानीय लोगों को प्रशासन को ज्ञापन देना था। इस दौरान किसान डंपिंग ग्राउंड में लगा ताला तोड़कर अंदर घुस गए। तभी एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम 4 थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लाठीचार्ज में 25 से ज्यादा किसान घायल पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में 25 से ज्यादा किसान घायल हुए हैं। इनमें महिलांए भी शामिल हैं। 70 साल के बुजुर्ग किसान धन सिंह ने कहा कि पुलिस हम पर ही पत्थर चलाने का आरोप लगा रहे हैं, हम पर लाठियां बरसाई गईं हैं। मुझे कई जगह चोट लगी है। मेरे हाथ की अंगूली टूट गई। 65 साल की वृद्धा की पुलिस ने वीडियो बनवाई और कहलवाया कि पुलिस ने आपको धक्का तो नहीं दिया। जिसके बाद वृद्धा खुद घटना बताने में लगी। बराबर में महिला दरोगा भी खड़ी रहीं। मीरपुर गांव के रहने वाले विनीत शर्मा बताया किसानों को चोट लगी है। कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। न महिलाओं को बख्शा गया। किसान से कहा- तुझे जेल में कौन रोटी खिलावेगा 55 साल के किसान मोहम्मदीन ने कहा- मैं पुलिस की गाड़ी में चल रहा था। पुलिस ने कहा कि तू अपने घर को जा, तू तो बेकार है। तुझे कौन रोटी खिलवायेगा। तू तो बेकार है। अपने घर चला जा। यहां अपने धरने पर मत आ। किसान ने बताया कि खूब खींचतान हुई है। मुझसे कहा कि धरने पर मत जा, सीधा घर चला जा। अर्धनग्न होकर किसान ने पुलिस बर्बरता के निशान दिखाए। मीरपुर गांव निवासी भूरा ने कहा कि हमें आकर अधिकारियों ने गालीं दीं। मुझे भी पीटा। किसी के हाथ फट गए तो किसी के कमर पर चोट लगी है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि किसानों को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी लोग नहीं माने। इसके बाद हंगामा करते हुए ईंट-पत्थर फेंके। इसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया है। इसकी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने हल्का प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती कार पर गिरा पोल, सपा नेता की मौत, VIDEO:1000 किलो वजनी था, गाड़ी 2 फीट उछली; प्रतापगढ़ में हादसा
    Next Article
    रेवाड़ी में कीटनाशक से यूपी की महिला की मौत:अस्पताल में भाई का खाना देने गया था पति, पुलिस को मायके वालों का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment