Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में किसानों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां:खेतों में दौड़ाकर पीटा, गुस्साई भीड़ ने भी पत्थर मारे; डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे थे

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड को लेकर रविवार को बवाल हो गया। ट्रॉनिका सिटी में बन रहे डंपिंग ग्राउंड का किसान विरोध कर रहे थे। इसी बीच प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस उनको जबरिया हटाने लगी और गाड़ियों में भरना शुरू किया, तो किसान उग्र हो गए। इस पर गुस्साई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो गए। एक बुजुर्ग महिला तो बेहोश हो गई। गांववालों का दावा है कि करीब 25 लोग घायल हुए हैं। एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है, वहीं एक ग्रामीण का कूल्हा टूट गया। किसानों का कहना है कि हम सिर्फ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। यहां डंपिंग ग्राउंड बनने से पूरे इलाके में बदबू फैलती है। लोग बीमार होते हैं। इस जमीन पर स्कूल या अस्पताल बनाया जाना चाहिए, न कि कूड़ाघर। मामला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र का है। तस्वीरें देखिए… किसान डंपिंग ग्राउंड का कर रहे विरोध मीरपुर हिंदू गांव में डंपिंग ग्राउंड बना है। इसके विरोध में किसान और ग्रामीण धरना दे रहे थे। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई किसान, महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो गए। गांववालों का कहना है कि वे शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे। अचानक पुलिस ने लोगों को जबरन गाड़ियों में बैठाना शुरू कर दिया। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो उन पर भी लाठियां चलाई गईं। गाजियाबाद में बवाल की अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर क्या है 4 प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त? कल सुबह इतने बजे होगा पारण
    Next Article
    LU में सस्टेनेबल ग्रोथ पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन:स्वास्थ्य-पर्यावरण पर एक्सपर्ट्स ने किया मंथन,RBI निदेशक बोले- ग्रीन फाइनेंस पर फोकस जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment