Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला:10 से अधिक युवकों ने घेरकर बरसाए लाठी डंडे, तमंचे से फायरिंग

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के दिल्ली गेट इलाके में एक मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमला किया गया। जहां रविवार रात 10 से अधिक युवकों ने पहले रास्ते में घेरकर लाठी डंडे बरसाए। उसके बाद तमंचे से हवाई फायरिंग की। अराजक तत्व 10 मिनट तक बीच रास्ते में उपद्रव करते रहे। घटना के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। इस पूरे मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राजकरण नैयर का कहना है कि यदि थाना पुलिस की लापरवाही मिली तो पूरे मामले में जांच कराई जाएगी। घायल को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां हाथ और पैर में फ्रैक्चर आए हैं। शरीर के कई हिस्सों में भी चोट लगी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास रहने वाले आकाश एक हिंदी अखबार और मीडिया संस्थान से जुड़े हैं। रविवार रात गली में कुछ युवकों का किसी युवक से विवाद चल रहा था। वह बाहर देखने लगे, इस बीच 10 से अधिक युवक लाठी डंडे लेकर पहुंचे और आकाश को घेर लिया। वह जान बचाकर गली में भागते हुए दिखे, इसके बाद हमलावरों ने जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। साथ ही तमंचे से हवाई फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना के बाद एसीपी उपासना पांडे न तो मौके पर पहुंची और ना ही कॉल रिसीव की। इंस्पेक्टर भी 1 घंटे बाद मौके पर पहुंचे और घायल का मेडिकल कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया है कि एक हाथ की कलाई की हड्डी पूरी तरीके से अलग हो चुकी है, पैर में भी फैक्चर आया है। पसलियों में चोट पहुंची है। आरोपी हमला करने वाले का युवक मुस्लिम समुदाय से भी हैं, जिनकी पुलिस पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमला करने वाले हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज से हैं पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPSC में कानपुर की श्वेता वर्मा की 21वीं रैंक:4 महीने पहले मां बनीं; दूरदर्शन में असिस्टेंट इंजीनियर
    Next Article
    रिटायर्ड रेल गार्ड का बेटा बना DPRO:पहले ही प्रयास में गोंडा के अश्वनी कुमार सोनी हुए पास, दो भाई सरकारी नौकरी में हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment