Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में प्यार में असफल प्रेमी ने खाया जहर, मौत:प्रेमिका के शादी के दिन किया सुसाइड, 10 साल से चल रहा था अफेयर

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र प्यार में असफल प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने बताया कि उसका पिछले 10 वर्षों से पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन अचानक युवती की शादी तय हो गई। जिससे वह मानसिक तनाव में चल रहा था। इसके चलते उसने पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश किया था। लेकिन दोस्तों ने उसे बचा लिया था। इस बार वह सदमा सहन नहीं कर सका और जहर खाकर जान दे दी। यहां जानें पूरा मामला यह पूरा मामला बखरिया गांव के दलित बस्ती का है। मृतक की पहचान संतोष (30) पुत्र श्याम लाल के रूप में हुई है। मृतक के भाई मनीष ने बताया कि संतोष रोज की तरह रविवार की रात में घर आया और अपने कमरे में सोने चला गया। करीब एक बजे अचानक संतोष को तेज आवाज के साथ उल्टी होने लगी। मेरी और मां की नींद खुल गई। संतोष के कमरे में जाकर उसकी तबीयत बिगड़ती देख तुरंत उसे गंगापुर स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई मनीष ने आगे बताया कि संतोष का पिछले 10 वर्षों से पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की रविवार की रात को शादी थी। इसी वजह से संतोष मानसिक तनाव में था और उसने यह कदम उठा लिया। पड़ोस के लोगों का कहना है कि संतोष पिछले कुछ समय से काफी मायूस रहता था। प्रेम संबंध के चलते उसने पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास किया था। लेकिन दोस्तों ने उसे बचा लिया था। इस बार वह सदमा सहन नहीं कर सका। वहीं, लोहता थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा की बेटी UP में बनी असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स:यूपी पीसीएस सबोर्डिनेट सर्विसेज में सामान्य श्रेणी में आठवां स्थान, क्षेत्र में खुशी की लहर
    Next Article
    लखनऊ में AAP छात्र विंग ने सड़क पर बजाई थाली:LPG के लिए प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक; नारे लगाए- 'खाली थाली, बंद किताब...'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment