Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में माहौल बिगाड़ने का प्रयास:हिंदू रक्षा दल ने रोड पर लिखा- ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में होली से पहले ही माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात दिल्ली- देहरादून नेशनल हाईवे पर जहां सड़क पर लिखा है- “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।” मामला सहारनपुर का बताय जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवतियां हाईवे के किनारे रेलिंग पर पेंट से लिखती नजर आ रही हैं। गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पहले भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर चुके हैं। पहले 2 तस्वीरें देखिए… जयश्रीराम के नारे लगाए सड़क पर लिखते हुए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं। जिसमें महिला भी शामिल हैं। नेशनल हाईवे पर लिखे गए इस करतूत के बाद जय श्रीराम के नारे भी लगाए। जिसके बाद पुलिस कार्यकर्ताओं की तलाश में जुट गई है। पुलिस मान रही है कि यह साजिशन लिखा गया है। हालांकि यह यूपी के सहारनपुर जिले की सीमा में टनल के पास का लिखा हुआ है। 59 सेकेंड की वीडियो सामने आई 59 सेकेंड की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें हिंदू रक्षा दल की कार्यकर्ता लिख रही हैं कि यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है। हाईवे पर साइड पर सीमेंट की बनी दीवार पर यह लिखा गया है। जिसमें अलग अलग महिलाएं बड़े बड़े शब्दों में लिखती दिख रही हैं। एक महिला भगवा रंग का पटका गले में डाले हुए है। जहां ब्लैक और व्हाइट में यह लिखा जा रहा है। जबकि पास में खड़ा कार्यकर्ता वीडियो बना रहा है। पिंकी चौधरी ने कहा हां हमने लिखा हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधीर ने कहा कि यह हमारी महिला कार्यकर्ताओं ने लिखा है। जब मुसलमान सड़क पर चलने का टैक्स नहीं देते तो फिर सड़क पर क्यों चलते। पिंकी चौधरी लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में हैं। 2 महीने पहले हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तलवारें बांटने में गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें जेल भेजा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल की प्रैक्टिस:होली, रामजान को लेकर तैयारी, दंगे का सीन क्रिएट किया गया
    Next Article
    श्रावस्ती में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, जमीनी विवाद को लेकर घर में अक्सर होता था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment