Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल की प्रैक्टिस:होली, रामजान को लेकर तैयारी, दंगे का सीन क्रिएट किया गया

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस लाइन में शुक्रवार को बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में यह अभ्यास आगामी त्योहारों जैसे होली, रामजान और ईद के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कराया गया। इसका लक्ष्य जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहारों को संपन्न कराना है। अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें टियर गैस गन, एंटी राइट गन, चिली बम, रबर बुलेट और हैंड ग्रेनेड जैसे उपकरण शामिल थे। बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के दौरान, पुलिस कर्मचारियों द्वारा एक दंगे का दृश्य बनाया गया। इसमें भीड़ को तितर-बितर करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया। इस अभ्यास के लिए बलवा ड्रिल की 10 टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने एलआईयू द्वारा सूचना संकलन, नागरिक पुलिस द्वारा भीड़ को समझाने-बुझाने का प्रयास, चेतावनी देना, अग्निशमन दल द्वारा पानी का छिड़काव, टीयर गैस स्क्वाड द्वारा अश्रु गैस का प्रयोग और लाठी पार्टी द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग से भीड़ को तितर-बितर करने जैसी कार्रवाइयों का अभ्यास किया। यदि बलवाई अपने प्रदर्शन में बल और हिंसा का प्रयोग जारी रखते हैं, तो आत्मरक्षा में फायरिंग की आवश्यकता पड़ सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए, फायर पार्टी द्वारा फायरिंग की कार्रवाई का भी अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन में घायलों के उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा पार्टी और एम्बुलेंस की आवश्यकता को भी ध्यान में रखा गया। इसके तहत प्राथमिक चिकित्सा पार्टी और एम्बुलेंस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का भी अभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बलवा ड्रिल का उद्देश्य विधि विरुद्ध जमाव, बलवा और हिंसा जैसी स्थितियों में न्यूनतम बल का प्रयोग कर शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यासों से जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही-पुलिस पर फायरिंग करने वाले को 3 साल की सजा:दो साल पहले तलाशी के दौरान की थी फायरिंग, 5000 रुपए जुर्माना लगाया
    Next Article
    गाजियाबाद में माहौल बिगाड़ने का प्रयास:हिंदू रक्षा दल ने रोड पर लिखा- ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment