Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में महिला से मंगलसूत्र लूटा:रिसेप्शन पार्टी में जा रही थी, हेलमेट लगाकर बाइक से आए थे बदमाश

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में एक बदमाश ने पुलिस की नाक के नीचे गुरुवार रात को महिला से मंगलसूत्र लूट लिया। घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में संजयनगर के पास की है। महिला अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ रिसेप्शन पार्टी के में शामिल होने जा रही थी। जहां फार्म हाउस के गेट पर ही बदमाश बाइक पर हेलमेट लगाकर रेकी कर रहा था। लूट की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कहा कि लूट की घटना हुई है, पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाश की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सीसी टीवी फुटेज में कैद हुआ बदमाश गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर निवासी नवीन शर्मा की पत्नी दिव्या शर्मा गुरुवार रात एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने जा रहीं थीं। जैसे ही वह संजयनगर में मैन रोड पर कार्यक्रम स्थल के गेट पर पहुंची तभी वहां आसपास अन्य लोग भी खड़े थे। जहां फार्म हाउस के गेट पर ही एक बदमाश हेलमेट लगाकर बाइक से पहुंचा और महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। जिसके बाद बदमाश संजयनगर की मैन रोड से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। रेकी के बाद की लूट फार्म हाउस के बाहर सीसी टीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें बदमाश का चेहरा साफ नहीं आया। न ही बाइक का नंबर कैद हुआ। वहां मौजूद आसपास लोगों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार यह बदमाश काफी देर से आसपास ही रेकी कर रहा था। जिसकी पुलिस अब तलाश कर रही है। हालांकि सीसी टीवी फुटेज में तारीख गलत है, फुटेज में 18 अप्रैल की तारीख शो कर रही है। जबकि लूट की घटना 23 अप्रैल की रात की है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी से तप रहा आगरा, 45°C तापमान का अनुमान:अगले दो दिनों तक हीट वेव का अलर्ट, दिन में सड़कों पर रहता सन्नाटा
    Next Article
    फिरोजाबाद में 42 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार:बेटों को भी नहीं पता था पिता का आपराधिक अतीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment