Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन:दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ आज नहीं जा सकेंगे वाहन

    14 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर आज शहर में संभलकर निकलें, एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर एवं ट्रैफिक राजकरन नैयर ने डीसीपी, एसीपी और सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं की सुविधा और आम लोगों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी न हो। डायवर्जन व्यवस्था आज 15 फरवरी को पर्व समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। कई जगह सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित किया है। जहां सभी जगह बैरियर लगाए गए हैं। यह है डायवर्जन प्लान लाल कुआं व नया बस अड्डा के बीच सभी प्रकार के भारी व मध्यम व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। लाल कुआं से मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व मध्यम व्यावसायिक वाहन साजन मोड से दाहिने मुडकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क चौराहा से विवेकानन्द नगर फ्लाईओवर होते हुए हापुड चुंगी आकर ALT चौराहा से मेरठ रोड होते हुए मेरठ तिराहा की ओर जायेंगे। इसी प्रकार मेरठ तिराहा से लाल कुआं की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व मध्यम व्यावसायिक वाहन जीटी रोड पर न जाकर मेरठ रोड होकर एएलटी चौराहा से हापुड चुंगी आकर विवेकानन्द नगर फ्लाईओवर होते हुए साजन मोड से लाल कुआं की ओर जायेंगे। हल्के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन चौधरी मोड से हापुड़ तिराहा के मध्य पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। यह सभी वाहन चौधरी मोड से अम्बेडकर रोड होकर पुराना बस अड्‌डा से हापुड रोड से हापुड तिराहा होते हुए गंतव्य को जायेंगे। नया बस अड्डा से लाल कुआं की ओर जाने वाले हल्के व्यावसायिक वाहन पटेलनगर फ्लाईओवर से न जाकर हापुड तिराहा से हापुड रोड से पुराना बस अड्डा से अम्बेडकर रोड होते हुए चौधरी मोड होकर गंतव्य को जायेंगे। हापुड चुंगी से सभी प्रकार के भारी व मध्यम व्यावसायिक वाहनों का परिचालन हापुड तिराहा की ओर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। यह सभी वाहन एएलटी चौराहा से मेरठ रोड होते हुए गंतव्य को जायेंगे। बसों के लिए प्लान पुराना बस अड्डा से कोई भी बस या अन्य भारी मध्यम व्यावसायिक वाहन हापुड तिराहा की ओर नहीं जायेंगे। यह वाहन घूकना मोड से मेरठ रोड होकर गंतव्य को जायेंगे। गऊशाला फाटक से दूधेश्वरनाथ मन्दिर के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा। दूधेश्वरनाथ मन्दिर में आने वाले भक्त वाहन लेकर आने से बचें। जाहं पार्किग की व्यवस्था की गई है अपने वाहन वहीं पर पार्क करें। पार्किंग की व्यवसथा जीटी रोड अम्बेडकर रोड विजयनगर रेलवे पुल की ओर से आने वाले सभी ऋद्धालु अपने वाहन रामलीला मैदान घंटााघर में पार्क कर पैदल मन्दिर की ओर जा सकेंगे। नया बस अड्‌डा की ओर से आने वाले सभी ऋद्धालु पटेलनगर फ्लाईओवर पार कर अपने वाहन रामलीला मैदान घंटाघर में पार्क कर पैदल मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। हापुड रोड से आने वाले सभी ऋद्धालु अपने वाहन नवयुग मार्केट रोड के साइड में पार्क कर पैदल मन्दिर की ओर प्रस्थान करेंगे। विजयनगर की ओर से आने वाले सभी ऋद्धालु अपने वाहन मिलिट्री ग्राउंड विजयनगर में पार्क कर पैदल मन्दिर की ओर प्रस्थान करेंगे। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के वाहन शम्भूदयाल डिग्री कॉलेज में पार्क किये जायेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान:सहजनी क्रॉसिंग पर हुई घटना, ट्रेन चालक ने हॉर्न बजाकर हटाने का प्रयास किया था
    Next Article
    शाहजहांपुर वनखंडी नाथ धाम में महाशिवरात्रि पूजन:आज रात भर चलेगा पूजन, कल 50 हजार श्रद्धालु करेंगे भंडारे में प्रसाद ग्रहण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment