Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर वनखंडी नाथ धाम में महाशिवरात्रि पूजन:आज रात भर चलेगा पूजन, कल 50 हजार श्रद्धालु करेंगे भंडारे में प्रसाद ग्रहण

    11 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान शिव के विवाह उत्सव के रूप में मनाए जा रहे इस पर्व पर भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर में आज पूरी रात महादेव का पूजन और शिवार्चन होगा, जिसके बाद कल 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी अमित व्यास ने बताया कि शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने अनुमान लगाया कि 50 हजार से अधिक भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आएंगे। पुजारी अमित व्यास के अनुसार, वर्तमान मंदिर का निर्माण वर्ष 2008 में हुआ था। इसके निर्माण में शाहजहांपुर के लाला काशीनाथ सेठ परिवार सहित कई प्रमुख लोगों का सहयोग रहा। छंगा महाराज का योगदान विशेष रहा, जिन्होंने महीनों तक गले में सर्प धारण कर नगर और गाँव-गाँव जाकर चंदा एकत्र किया। उनके प्रयासों से ही मंदिर का निर्माण संभव हो सका। श्रद्धालु प्रद्युम्न मिश्रा ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा, “मैं कई वर्षों से मंदिर आ रहा हूँ। यहाँ जो भी सच्चे मन से आता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है।” वहीं, अनुप रस्तोगी ने बताया कि वह कई वर्षों से मंदिर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “शिवरात्रि पर विशेष पूजन रात नौ बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह आठ बजे तक चलता है। पूरी रात चार प्रहर की पूजा होती है।” महाशिवरात्रि पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूजा कर सकें। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह कोई समस्या नही होने दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन:दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ आज नहीं जा सकेंगे वाहन
    Next Article
    जौनपुर में महाशिवरात्रि पर 250 गजरे से सजा मंदिर:गौरीशंकर, त्रिलोचन महादेव में लंबी कतारें; 500 मीटर दूर वाहन रोके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment